बिलासपुर में एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि बस बिलासपुर से प्रयागराज जा रही थी, इस दौरान बस केंदा घाटी में गिरी।

इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गईख्‍ जबकि 40 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना पर कहा कि बिलासपुर केनदा चौकी बंजारी घाट में बस पलटने की दु:खद सूचना प्राप्त हुई है। इस दुर्घटना में दिवंगत व्यक्ति की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ, ईश्वर उनके परिजनों को यह दुःख सहने की हिम्मत दे। इस हृदय विदारक घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की।

बस की रफ्तार थी तेज
जानकारी के अनुसार यह भीषण हादसा रतनपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर छपरा मोडनार पेंड्रा के पास हुआ। बस की रफ्तार काफी तेज थी चालक बस को नियंत्रित नहीं कर पाया और बस पेड़ के बीच अनियंत्रित होकर के पलट गई। जिससे बस में बैठे 40 यात्रियों को हल्की चोटे आई और इसमें से 12 यात्री घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस भयानक दर्दनाक हादसे में तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।

लोगों ने की मदद
इस हादसे के बाद देखते ही देखते लाेगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। जिन तीन की हालत गंभीर इन्हें सिम्स रेफर किया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *