बीजापुर के भोपालपटनम से लगे रामपुरम गांव के पास एक बाइक सवार सड़क पर गिरे पेड़ से टकराकर गिर पड़ा। गिरने से उसके सर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो रोकर बुरा हाल है।

बताया गया है कि भोपालपटनम के रामपुरम में मंगलवार की रात महेश तलाण्डी अपनी बाइक से जा रहा था। तभी रास्ते में गिरे पेड़ के बाइक के टकरा जाने से वह गिर पड़ा। गिरने से उसके सर में चोट लगने से उसे 108 एम्बुलेंस की मदद से भोपालपटनम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों जांच में युवक को मृत पाया। घटना की खबर लगने के बाद भोपालपटनम से पहुंची। पुलिस ने रास्ते में पेड़ को जेसीबी की मदद से हटवाया। इधर, मृतक युवक का शव पोस्टमार्डम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *