मध्यप्रदेश में नए मुख्यमंत्री का एलान हो चुका है। विधायक दल की बैठक में मोहन यादव को एमपी का नया सीएम बनाया जाएगा।

जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला हों सकते हैं नए उपमुख्यमंत्री। नरेंद्र सिंह तोमर होंगे विधानसभा अध्यक्ष। उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीट से 95699 मत पाकर अपने नजदीकी प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी चेतन प्रेमनारायण यादव से 12941 मतों से विजयी हुए हैं, एमपी के नए सीएम मोहन यादव।

माधव विज्ञान महाविद्यालय से पढ़ाई की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उज्जैन के नगर मंत्री रहे हैं। 1982 में छात्र संघ के सह-सचिव चुने गए थे। भाजपा की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य और सिंहस्थ मध्य प्रदेश की केंद्रीय समिति के सदस्य रहे हैं। मध्य प्रदेश विकास प्राधिकरण केप्रमुख, पश्चिम रेलवे बोर्ड में सलाहकार समिति के सदस्य भी रहे हैं। 2013 और 2018 के बाद 2023 में भी उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीट पर चुनाव जीते हैं।

मध्यप्रदेश के उज्जैन दक्षिण विधानसभा से लगातार तीसरी बार के विधायक मोहन यादव को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री चुना गया है। यह चौंकाने वाला नाम है। इसकी संभावना भी किसी को नहीं थी। मोहन यादव ने दो जुलाई 2020 को मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री (उच्च शिक्षा) के तौर पर शपथ ली थी। विवादित बयानों से नाता रहा है। 2020 के उपचुनावों में में असंयमित भाषा का उपयोग करने पर एक दिन के लिए प्रचार करने पर प्रतिबंध तक लगा दिया था।

मोहन यादव को मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है। विधायक दल की बैठक में मोहन के नाम का एलान हुआ है। मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं, वे साल 2013 में पहली बार एमएलए बने थे। शिवराज सरकार में रह चुके हैं उच्च शिक्षा मंत्री।

भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक से पहले पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के पर्यवेक्षक हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के लक्ष्मण, पार्टी की राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

भाजपा कार्यालय का मुख्य द्वार अब बंद कर दिया गया है, कुछ देर बाद शुरू होगी विधायक दल की बैठक। प्रहलाद पटेल और शिवराज सिंह के समर्थकों के बीच हो रही जमकर नारेबाजी।

भाजपा दफ्तर के बाहर नारेबाजी शुरू। शिवराज समर्थकों ने शिवराज सिंह चौहान जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू किए। इस बीच, कैलाश विजयवर्गीय भी भाजपा दफ्तर पहुच गए हैं।
भाजपा के विधायकों का ग्रुप फोटो हो चुका है। पर्यवेक्षकों ने विधायकों से बातचीत की है। जल्द ही ग्रुप फोटो भी सामने आ सकता है। भाजपा नेताओं के समर्थकों की कार्यालय के बाहर भीड़ बढ़ती जा रही है। समर्थक जमकर नारेबाजी कर रहे हैं, इसको देखते हुए पुलिस फोर्स बढ़ाया गया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *