केरल में एक महिला को दोस्त की पत्नी की हत्या का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार किया हैं, आरोपी महिला ने दूसरी महिला की हत्या करने के लिए नर्स बनकर अस्पताल में प्रवेश किया था। यह घटना केरल में पारुमाला के एक अस्पताल में हुई जहां 24 वर्षीय स्नेहा को प्रसव के बाद देखभाल के लिए भर्ती कराया गया था।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि पीड़िता के पति की दोस्त अनुषा को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को आरोपी महिला नर्स बनकर स्नेहा के कमरे में घुसी और उससे कहा कि एक इंजेक्शन और लगाना होगा।  

पुलिस ने कहा कि उसने दो बार खाली सिरिंज का उपयोग करके पीड़िता की नस में हवा डालने की कोशिश की, लेकिन असफल रही। जब उसने दोबारा कोशिश की, तो स्नेहा की मां को संदेह हुआ और उन्होंने नर्सिंग स्टाफ को सूचित किया।

अस्पताल के अधिकारियों ने आरोपी महिला को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। साथ ही पीड़िता की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर बताई गई है। अनुषा की बहन और पीड़िता का पति सहपाठी थे। पीड़िता का पति फिलहाल विदेश में है। अभी इस मामले की आगे की जांच चल रही है। 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *