भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टाटा ग्रुप के सबसे बड़े इंडिविजुअल शेयरहोल्डर, बिजनेस टायकून, शापूरजी पालोनजी समूह के प्रमुख, पद्मभूषण से सम्मानित पालोनजी मिस्त्री के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि स्व. पालोनजी मिस्त्री को राष्ट्र के बुनियादी ढाँचे के विकास में उनके महान योगदान के लिए सदैव याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजन को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

उल्लेखनीय है कि स्व. पालोनजी मिस्त्री को वर्ष 2016 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। उनका निधन 93 वर्ष की उम्र में दक्षिण मुम्बई स्थित आवास पर सोमवार को हुआ।

 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *