अंबागढ़ चौकी , मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला अंतर्गत वनांचल क्षेत्रों में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत घर-घर पानी पहुंचाने का संकल्प आधा अधूरा रह गया है। ग्रामीणों ने कहा है कि यह योजना केवल कागजों तक सीमित रह गई है और जमीनी स्तर पर ग्रामीण अभी भी पानी को तरस रहे हैं। ग्राम फुल कोड़ो (बोगा पारा) में पानी टंकी का निर्माण आज भी अधूरा है।

3 साल पहले पानी टंकी का निर्माण शुरू हुआ था परंतु अब तक केवल आधा अधूरा टंकी ही शो पीस बनकर रह गया है। यही हाल कहगांव ग्राम पंचायत अंतर्गत गुड़ाटोला का भी है जहां पानी टंकी तो आधा अधूरा बन गया है परन्तु अभी तक गली पाइप लाइन में नहीं जोड़ा गया है जिससे जल जीवन मिशन की असल उद्देश्य की पूर्ति नहीं हो रही है। इसी प्रकार तेलीटोला में भी टंकी और नल कनेक्शन क्रियाशील तो है परन्तु मोटर खराब हो जाने के कारण ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है।

कहडबरी, बेला पारा में 1 साल से टंकी फूटी, मरम्मत नहीं ग्रामीण परेशान कहडबरी के बेला पारा में लगभग 1 साल से पानी टंकी में पानी रिसता है जिससे अनावश्यक पानी बह जाता है, जिसके कारण ग्रामीणों को पानी का भारी किल्लत हो रही है। साल भर से क्रेडा विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को उक्त समस्या के समाधान के लिए पत्राचार किया जा रहा है किन्तु अब तक किसी भी प्रकार का सकारात्मक पहल नहीं किया जा सका है।

शासन स्तर से टंकी व मोटर पंप की मांग की गई है कि जानकारी क्रेडा विभाग प्रमुख के द्वारा दी जाती है। क्रेडा विभाग द्वारा हमर गांव हमर पेयजल सोलर ड्यूल पंप व टंकी लगाया गया है जिससे घर-घर में पानी पहुंच सके व बस्ती में पाइप व घरों में पानी सप्लाई के लिए स्टैंड पोस्ट बनवाई गई है जो टंकी फटने से जस के तस की स्थिति में पड़ी है।

टंकी से कनेक्शन नहीं जोड़ा गया, समस्या बढ़ी कहगांव स्कूल पारा के ग्रामीण जल जीवन मिशन के ठेकेदार व उच्चाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कई महीने बीत जाने के बाद भी ठेकेदार के द्वारा टंकी से कनेक्शन नहीं जोड़ा गया है जिससे घर-घर पानी कनेक्शन को क्रियाशील नहीं किया गया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के माध्यम से बोर खनन किया गया है परन्तु अभी तक मोटर नहीं डाला गया है, जिससे अभी से पानी की किल्लत हो रही है। आने वाले समय में परेशानी और बढ़ेगी।

अधिकारियों की अनदेखी से समस्या जस की तस जनपद उपाध्यक्ष देवानंद कौशिक ने बताया कि उक्त संबंध में कई बार अधिकारियों को सूचना दी गई है लेकिन हर बार अनदेखी की जाती है। अधिकारियों के तरफ से कोई ठोस पहल नहीं किया जा रहा हैं, जिसके कारण समस्या जस की तस बनीं हुई है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *