अंबागढ़ चौकी, अंबागढ़ चौकी कबीर भवन मंदिर प्रांगण में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला के समस्त मानिकपुरी पनिका समाज (कोसरिया) का जिला निर्वाचन सामाजिक चुनाव हुआ। इसमें इस बार भी गोविंद दास मानिकपुरी (ग्राम शिकारीटोल) बांधाबाजार को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। गोविंद दास राजनांदगांव जिला मानिकपुरी समाज का दो वर्षीय कोषाध्यक्ष चुनाव जीतकर कार्य कर चुके थे। इसी प्रकार राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला के परिक्षेत्र बांधाबाजार में कई वर्षों से अध्यक्ष पद पर नेतृत्व कर रहे हैं। इसी प्रकार महिला वर्ग से तीजन बाई मानिकपुरी केकतीटोला को महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

वहीं पुरुष वर्ग से उपाध्यक्ष शंकरदास मानिकपुरी, सचिव जीवनदास को नियुक्त किया गया। इसी प्रकार कोषाध्यक्ष संजयदास मानिकपुरी को चुना गया। मीडिया प्रभारी ऋषभदास मानिकपुरी होंगे। महिला वर्ग से उपाध्यक्ष होलिका मानिकपुरी, सचिव हेमलता मानिकपुरी, कोषाध्यक्ष बबीता मानिकपुरी, सह सहसचिव नेत कुमारी मानिकपुरी व मीडिया प्रभारी प्रमेश्वरी मानिकपुरी को नियुक्त किया गया। चौकी ब्लाक अध्यक्ष जागृत दास मानिकपुरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

निर्वाचन अधिकारी व अन्य पदाधिकारी रहे मौजूद: निर्वाचन अधिकारी सुकरीतदास मानिकपनुरी, बिसाहू दास मानिकपुरी, मानिकदास मानिकपुरी, कीर्तन दास मानिकपुरी, मनोहरदास मानिकपुरी आदि थे। इस अवसर पर मानपुर से ब्लाक अध्यक्ष रेश्मदास मानिकपुरी, मोहला से कोमलदास मानिकपुरी, अंबागढ़ चौकी से जागृत दास मानिकपुरी, रविदास मानिकपुरी, नरोत्तमदास मानिकपुरी, नारद दास ठाकुर, दास दीवान साहेब, केवलदास भोजन व्यवस्था का कार्य किए।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *