अंबागढ़ चौकी| जिले के मोहला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कुम्हली में संत रामपाल महाराज का आध्यात्मिक सत्संग हुआ। संत रामपाल ने सृष्टि रचना, जीव की उत्पत्ति, आत्मा के उद्देश्य व मोक्ष प्राप्ति के बारे में बताते हुए वेद, गीता, बाइबल और कुरान के प्रमाणों से तत्वज्ञान को समझाया।
उन्होंने नशामुक्त जीवन, दहेज प्रथा के त्याग और सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने का संदेश दिया। जिला सेवादार टोमन दास, दिलीप दास, लेखराम, राजनांदगांव जिला संयोजक जनक दास तथा ब्लॉक सेवादार तुकाराम दास, जीवन दास और धर्मेंद्र दास की सक्रिय भूमिका रही। समापन पर श्रद्धालुओं ने संत के विचारों को अपनाने का संकल्प लिया। सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।
