– आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन समय 06 घंटे से घटाकर 04 घंटे, आंगनबाड़ी केन्द्र प्रातः 07 बजे से 11 बजे तक होगी संचालित
मोहला । महिला एवं बाल विकास विभाग संचालनालय के निर्देशानुसार प्रदेश में बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन समय में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।
जारी निर्देशों के अनुसार, ग्रीष्मकालीन अवधि 01 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 तक आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन समय 06 घंटे से घटाकर 04 घंटे कर दिया गया है। इस अवधि में सभी आंगनबाड़ी केन्द्र प्रातः 07 बजे से 11 बजे तक संचालित किए जाएंगे। यह निर्णय बच्चों को अत्यधिक गर्मी से बचाने और उनके स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से लिया गया है। ग्रीष्मकाल समाप्त होने के पश्चात 01 जुलाई 2026 से पुनः आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन पूर्व निर्धारित समयानुसार प्रातः 09:30 बजे से दोपहर 03:30 बजे तक 06 घंटे किया जाएगा।
संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें तथा आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करें।
रायपुर , डिजिटल युग में सुशासन को मजबूत बनाने की दिशा में राज्य शासन ने…
’राज्य सरकार की वनोपज संवर्धन नीति से संग्राहकों को मिल रहा सीधा लाभ’ ’तेन्दूपत्ता संग्रहण अभियान…
बिलासपुर। जिले के बेलगहना चौकी अंतर्गत लमरीडबरी गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला…
जिले में 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए, 11841 अभ्यर्थी होंगे परीक्षा में शामिल अम्बिकापुर ,…
अम्बिकापुर , “सुशासन तिहार-2026“ अंतर्गत 28 मई को विकासखण्ड अम्बिकापुर के खलिबा के शिविर स्थल…
’’महतारी वंदन योजना” को शराब दुकान संचालन से जोड़े जाने सम्बन्धी खबर भ्रामक एवं तथ्यहीन…