– 07 अभ्यर्थियों ने वापस लिया नामांकन
मोहला। जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत आज नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये 07 अभ्यर्थियों के द्वारा नामांकन वापस लिया गया है। इनमें क्षेत्र क्रमांक 1 चिल्हाटी से अंजिता नारद टेंभुकर ने नामांकन वापस ली है। क्षेत्र क्रमांक 3 बांधा बाजार से 04 अभ्यर्थियों ने नामांकन वापस लिया है। इनमें अरुण कुमार यादव, कुम्भलाल साहू, रामाधार हीरवानी एवं मोहम्मद सलीम मेमन ने नामांकन वापस लिया है। इसी प्रकार क्षेत्र क्रमांक 5 वासड़ी सें डोमीन भूआर्य ने नामांकन वापस लिया है। इसी प्रकार क्षेत्र क्रमांक 8 औंधी से भुनेश्वर ने नामांकन वापस लिया है। नामांकन वापसी के उपरांत 10 निर्वाचन क्षेत्र के लिए 53 अभ्यर्थियों के लिए मतदान किया जाएगा।
नामांकन वापसी उपरांत क्षेत्र क्रमांक 01 चिल्हाटी अनुसूचित जाति महिला के लिए 05 अभ्यर्थियों के लिए मतदान होगा। इनमें गायत्री लाडेश्वर, कुमारी संघमित्रा धारगावे, संतोषी विकास लाऊत्रे, शांति बाई त्रिपुरे एवं श्वेता उमरे के लिए मतदान किया जाएगा। इसी प्रकार क्षेत्र क्रमांक 02 आमाटोला अनारक्षित महिला से 06 अभ्यर्थियों के लिए मतदान होगा। इनमें अनिला लाडेश्वर, कोमिन हुमन नागेश्वर, लक्ष्मी दिनेश नेताम, ममता बेनी प्रसाद साहू, शेशवरी धुर्वे, तीजन बाई मानिकपुरी के लिए मतदान किया जाएगा। इसी प्रकार क्षेत्र क्रमांक 03 बांधाबाजार से 11 अभ्यर्थियों के लिए मतदान किया जायेगा। इनमें चैतराम सिन्हा, चंद्रेश राय, धरमपाल सुखदेवे, डॉ होरी लाल यादव, किशोर कुमार जुरेशिया, मुस्ताक अतीक, नेहरू राम रजक, पन्नालाल मेश्राम, रमेश खंडेलवाल, मोहम्मद शफी मेमन, एवं सतीश चंदेले के लिए मतदान किया जाएगा। इसी प्रकार क्षेत्र क्रमांक 04 कौड़ीकसा अनारक्षित महिला हेतु 05 अभ्यर्थियों के लिए मतदान किया जाएगा। इनमें अरुण गोआर्य, कुंजाम सुधा शाह, रोशनी विमल साहू, सविता तिलक सोरी एवं सुनीता पाण्डेय के लिए मतदान किया जाएगा।
क्षेत्र का क्रमांक 05 वासड़ी अनुसूचित जनजाति मुक्त के लिए 07 अभ्यर्थियों के लिए मतदान किया जायेगा। इनमें वीरेंद्र कुमार मसीया, डुमेश्वर प्रसाद तराम, खोरबाहर राम कोरेटी, नरसिंह भंडारी, नोहरू राम कुमेटी, रूपसिंह धुर्वे ने एवं साधुराम नेताम के लिए मतदान किया जाएगा। इसी प्रकार क्षेत्र क्रमांक 06 मोहला अनुसूचित जनजाति महिला से 04 अभ्यर्थियों के लिए मतदान किया जाएगा। इनमें नम्रता सिंह, शकुंतला, शकुन्तला नेताम एवं शकुंतला नेताम के लिए नामांकन मतदान किया जाएगा। इसी प्रकार क्षेत्र क्रमांक 07 गोटाटोला अनुसूचित जनजाति मुक्त के लिए 04 अभ्यर्थियों के लिए मतदान किया जाएगा। इनमें हिंसाराम सहारे, इंद्रासन पिस्दा, लखन लाल कलामे, एवं बी एस पाटिल के लिए मतदान किया जाएगा। इसी प्रकार क्षेत्र क्रमांक 08 औंधी अनुसूचित जनजाति मुक्त के लिए 03 अभ्यर्थियों के लिए मतदान किया जायेगा। इनमें भोजेश शाह मंडावी, दिनेश शाह मंडावी एवं गोविन्द शाह वालको के लिए मतदान किया जाएगा। इसी प्रकार क्षेत्र क्रमांक 09 मानपुर अनुसूचित जनजाति महिला के लिए तीन अभ्यर्थियों के लिए मतदान किया जाएगा। इनमें राधिका अंधेरे, सुशीला भंडारी एवं उत्तरा बाई दर्रो के लिए मतदान किया जाएगा। इसी प्रकार क्षेत्र क्रमांक 10 खडग़ांव अनुसूचित जनजाति महिला के लिए 05 अभ्यर्थियों के लिए मतदान किया जाएगा। इनमें अनीता कोर्राम, कथा देवी मोहन नेताम, कविता राणा, महावती कोमरे एवं रेखा बाई कोठारी के लिए मतदान किया जाएगा।
