मोहला , जिले में शिशु संरक्षण माह अभियान का शुभारंभ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहला में किया गया। कार्यक्रम जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह की उपस्थिति में हुआ। यह अभियान 17 मार्च से 21 अप्रैल तक जिले भर में चलाया जाएगा। जिपं अध्यक्ष सिंह ने शिशु व बाल स्वास्थ्य के महत्व बताते हुए आमजन से अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एसआर मांडवी ने बताया कि अभियान के तहत शिशुओं को आवश्यक टीकाकरण, विटामिन ए अनुपूरण, आयरन सप्लीमेंटेशन सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएगी। इसका उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण स्तर में सुधार लाना है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अभियान संचालन के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है।
