मोहला : लंबित ऋण प्रकरणों का समय–सीमा में करें निराकरण –सीईओ जिला पंचायत चंद्राकरमोहला : लंबित ऋण प्रकरणों का समय–सीमा में करें निराकरण –सीईओ जिला पंचायत चंद्राकर

– जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक संपन्न

           मोहला । कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ भारती चंद्राकर की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय सभाकक्ष में  जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरसी) की बैठक आयोजित की गई।  बैठक में बैंक शाखाओं द्वारा प्राथमिकता वाले क्षेत्र के ऋण, सीडी रेशों, होम लोन, केसीसी ऋण प्रकरण, स्व-सहायता समूह ऋण, डिजिटल टैक्सेशन, बीमा क्लेम लंबित प्रकरण, पीएमईजीपी, पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं में लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान बैंकर्स ने अपने-अपने बैंक में लंबित प्रकरणों की स्थिति प्रस्तुत की और संभावित समाधान पर चर्चा की।
           बैठक में सीईओ जिला पंचायत भारती चंद्राकर ने बैंक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी शासकीय योजनाओं अंतर्गत बैंक में लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए ताकि जिले के अधिक से अधिक लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके। उन्होंने कहा कि जिले में कृषि, लघु उद्योग, स्वरोजगार और स्व-सहायता समूहों के लिए ऋण वितरण को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, क्योंकि वित्तीय गतिविधियों की मंद गति जिले के विकास में बाधा बन सकती है। उन्होंने कहा कि बैंक शाखाएं ग्राम स्तर पर जनजागरूकता अभियान और कैंप आयोजित करें ताकि ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं और सरकारी योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी मिल सके। उन्होंने बैंकर्स से यह भी कहा कि वे आम जनता के साथ सहयोगात्मक और सकारात्मक व्यवहार बनाए रखें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बैंकर्स और शासकीय कर्मचारी के बीच बेहतर समन्वय हो ताकि कार्यों तेजी ला सके।
         इस दौरान बैंकिंग और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन को और प्रभावी बनाने, लंबित प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने और अधिक से अधिक लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में बेहतर कार्य हेतु कार्ययोजना बनाए गए। बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारी सहित जिले के सभी बैंकों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *