मोहला । जिले के श्रमिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से श्रम विभाग द्वारा विकासखंड स्तर पर श्रमिक शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। विभाग द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर निर्माण श्रमिकों एवं असंगठित कर्मकारों का पंजीयन एवं नवीनीकरण कार्य निरंतर किया जा रहा है।


        इसी क्रम में माह दिसंबर 2025 के दौरान श्रमिक शिविरों का आयोजन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। विकासखंड अम्बागढ़ चौकी के ग्राम अरजकुंड में 16 दिसंबर तथा ग्राम आडेझर में 19 दिसंबर 2025 को श्रमिक शिविर आयोजित किया जाएगा। वहीं विकासखंड मानपुर के ग्राम कोहका में 23 दिसंबर तथा ग्राम कोतरी में 26 दिसंबर 2025 को श्रमिक शिविर का आयोजन किया जाना है। श्रम विभाग द्वारा जिले के समस्त श्रमिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथियों में आयोजित शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विभागीय योजनाओं का लाभ लें। शिविरों में निर्माण श्रमिकों एवं असंगठित कर्मकारों का पंजीयन एवं नवीनीकरण किया जाएगा।


      पंजीयन एवं नवीनीकरण हेतु श्रमिकों को आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड, स्व-घोषणा प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र सरपंच/पटवारी द्वारा जारी, मोबाइल नंबर ओटीपी हेतु तथा सभी दस्तावेजों की मूल प्रति साथ लाना अनिवार्य होगा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *