0 खोभा में मां दुर्गा की आरती मे  शामिल हुई  राजनंदगांव। धार्मिक कार्यक्रमों से गांव सहित क्षेत्र व प्रदेश में सुख शांति समृद्धि और खुशहाली आती है उक्त बातें खुज्जी विधानसभा भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गीता घासी साहू  ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर ग्राम साल्हेटोला, हाट बंजारी, कल्लू बंजारी,   खोभा, ग्राम सड़क चिरचारी मे अयोजित   रामधुनी के शुभारंभ अवसर पर कही। भाजपा विधायक प्रत्याशी गीता घासी  ने मां दुर्गा की आरती मे शामिल हुई  और  प्रतिमा की पूजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख शांति और खुशहाली की कामना की। छुरिया  भाजपा मंडल के साथ  जनसंपर्क करते हुए भाजपा प्रत्याशी गीता घासी साहू ने आशीर्वाद मांगा। जनसंपर्क के दौरान छुरिया भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय पटेल, खिलेश्वर साहू महामंत्री, हिरेंद्र कुमार साहू  वरिष्ठ भाजपा नेता, मनीष जैन वरिष्ठ भाजपा नेता ,अशोक सेन, चित्रांगन साहू नवीन साहू आदि शामिल हुए ।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *