राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के 4 वर्ष पूरे होने पर पूरे देश में शिक्षा सप्ताह का आयोजन 22 जुलाई से 28 जुलाई तक किया जा रहा है इस आयोजन के छठवें दिन मिशन लाइफ एवं इको क्लब के द्वारा स्कूलों में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत यूध एवं इको क्लब मिडिल स्कूल बघेरा के बच्चों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान में अपनी सहभागिता देते हुए 35 पेड़ों का रोपण किया। बच्चों ने अपनी माता के साथ मिलकर पेड़ लगाए जिसमें उन्होंने पेड़ों की सुरक्षा का संकल्प लिया। बच्चों ने ट्री गार्ड भी लगाए। इस शिक्षा सप्ताह का उद्देश्य जन जन तक राष्ट्रीय शिक्षा नीति को पहुंचाना है अभियान में इको क्लब प्रभारी शिक्षिका श्रीमती प्रीति शर्मा , शिक्षिका श्रीमती मधुलिका विश्वकर्मा कुमारी सुनीता ठाकुर एवं संजीव कुमार जांगड़े ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। किस अवसर पर संकुल प्राचार्य श्रीमती वायलेट सेमुअल संकुल शैक्षिक समन्वयक श्री गुफरान मोहम्मद सिद्दीकी एवं प्रधान पाठक तुकादास मांडले सम्मिलित रहे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *