राजनांदगाँव | भगवान श्रीकृष्ण जी की पूजा-अर्चना कर बैठक का शुभारंभ किया जायेगा। कोसरिया यादव समाज भवन नंदई में दिनांक 27/07/2025 को दोपहर 2 बजे दिन- रविवार को कृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा की अगली बैठक आयोजित की जाएगी। समाज के संगठन प्रभारी भोला यादव जी ने बताया कि कृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा (झांकी)की रूप रेखा की जानकारी बैठक में आए सभी पदाधिकारियों एंव सदस्यों को दी जाएगी।

इस बैठक में सभी सदस्यों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र वार्डो से निकाले जाने वाले झांकी की जानकारी ली जाएगी। साथ ही साथ कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाते हेतु पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा जिसमें जन्माष्टमी अध्यक्ष, शोभायात्रा प्रभारी, पूजा प्रभारी, झांकी प्रभारी, मंच संचालक, व्यवस्था प्रभारी इत्यादि पदों का आयोजन का सफल बनाने हेतु चयन किया जाएगा। साथ ही इस बैठक में नगर कोसरिया यादव समाज राजनांदगाँव पदाधिकारीगण, सरंक्षणगण, वरिष्ठगण, महिलामंडल, युवामंडल, वार्ड अध्यक्ष सहित समाज के सदस्यगण उपस्थित होंगे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *