राजनांदगाँव । झीरम घाटी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले राजनांदगांव के पूर्व विधायक शहीद उदय मुदलियार एवं शहीद अलानूर भिंडसरा की पुण्यतिथि पर राजनांदगांव दक्षिण ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गुरभेज सिंग माखीजा द्वारा उनकी प्रतिमा में माल्र्यापण किया गया। साथ ही जितेन्द्र मुदलियार , शाहिद भिंडसरा एवं युंका राष्ट्रीय अध्यक्ष (एस एम टी) नितिन बत्रा के द्वारा जरूरत मंदो को राशन किट वितरित किया गया । बता दें कि झीरम घाटी के नक्सल हमले में छत्तीसगढ़ के विद्याचरण शुक्ल, नंदकुमार पटेल, महेन्द्र कर्मा, राजनांदगाँव के पूर्व विधायक उदय मुदलियार, अल्लानूर भिंडसरा सहित कई नेता और जवान शहीद हो गए थे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रिंस कंग, पवन राजपूत, अमित रोशन, प्रशांत, विमल, स्वप्निल एवं अन्य युवा कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *