बागेश्वर अवतार अनावरण, पार्थिव शिवलिंग पूजन, जलाभिषेक, महाआरती के साथ

राजनांदगाँव | जैसा कि ज्ञातत्व है आगामी २६ फरवरी को भगवान भोलेनाथ का महापर्व महाशिवरात्रि है जिसे प्रतिवर्षानुसार सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ सहित भारत में स्वर्ण शिव मंदिर गोल्डन टेम्पल के रूप में प्रसिद्ध हो चुके श्री बागेश्वर धाम मेंदिर में दिनांक- २३ फरवरी से २६ फरवरी तक ४ दिवसीय शिव महोत्सव के रूप में सम्पूर्ण संस्कारधानी वासियों द्वारा मनाया जावेगा ।
उक्त जानकारी देते हुए श्री बागेश्वर धाम सेवक पंकज गुप्ता, विजय गुप्ता, सूरज गुप्ता, राकेश ठाकुर, भावेश अग्रवाल, राजेश शर्मा, मयंक शर्मा, विकास गुप्ता,सौरभ गुप्ता गोल्डी में बताया कि मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव का आरंभ मंदिर के अग्रभाग़ मे भगवान शिव के बागेश्वर अवतार की मुर्तियों के सजीव चित्रण के अनावरण के साथ २३ फरवरी रविवार संध्या ५ बजे होगा ।
नगर के शिवभक्तगण विशेषकर महिलाऐं २३ से २६ फरवरी दोपहर ३ बजे से संध्या ६ बजे तक महाशिवरात्रि में पूजन किये जाने वाले पार्थिव शिवलिंग का निर्माण में ३ दिनों तक अपनी उपस्थित देकर शिवलिंंग बनाने आमंत्रित रहेंगे
महाशिवरात्रि प्रात: ०७ बजे से शिव जलाभिषेक जिसमें पूजन किये जाने वाले सभी तत्व तीर्थो के पवित्र जल मिश्रित रहेंगे, आरंभ होगा जो कि देर रात्रि तक अनवरत रूप से चलेगा ।
२६ फरवरी प्रात: ११ बजे से भगवान बागेश्वर महादेव का पार्थिव शिवलिंग पूजन, १ बजे तक यजमानों व संस्कारधानी वासियों शिवभक्तो द्वारा किया जावेगा.संध्या ठीक ७ बजे शिव महाआरती (गंगाआरती) के तर्ज पर अतिशबाजी के साथ किया जावेगा । उसके साथ ही मंदिर की वर्षो पुरानी परंपरा अनुसार भगवान शिवजी की चारों प्रहर की पूजा आरती भी की जावेगी।
उक्त ४ दिवसीय सभी शिव भक्तिमय आयोजनों में श्री बागेश्वर मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट के संरक्षक, कैलाशचंद गुप्ता,       सोहनलाल गुप्ता, गणेश गुप्ता, अजय गुप्ता, राज गुप्ता तथा संलग्न सभी अन्य धार्मिक सामाजिक संस्थाओं के शिवसेवकों द्वारा जनमानस से अपनी शिव सेवा भक्ति के साथ महाशिवरात्रि पूजन में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है ।
उक्त जानकारी बागेश्वर धाम मंदिर सेवक अजय गुप्ता द्वारा दी गई ।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *