राजनांदगाँव। हिन्दू युवा मंच जिला इकाई राजनांदगाँव ने स्थानीय स्वामी विवेकानंद चौक में 76वाँ गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया। हिन्दू युवा मंच के शहर अध्यक्ष सुरेश लोहमार द्वारा तिरंगा झंडा फहराकर, सलामी दी गई। इस अवसर पर हिन्दू युवा मंच के जिलाध्यक्ष किशोर माहेश्वरी ने संविधान का महत्व समझाते हुए,  बताया कि अधिकार हैं तो कर्तव्य भी हैं, बिना कर्तव्य के अधिकार का कोई महत्व नहीं है। इसलिए हमें मूल कर्तव्यों के अलावा, मूल कर्तव्यों का भी पालन कर देश के एक सच्चे और अच्छे नागरिक का परिचय देना चाहिए। उक्त कार्यक्रम में, हिन्दू युवा मंच के जिलाध्यक्ष किशोर माहेश्वरी, शहर अध्यक्ष सुरेश लोहमार, शहर संयोजक राजा ताम्रकार, तोमेश साहू, राजू यदु, शैलेष साहू, विकास बंजारी, युगेश देवांगन, अनिकेत कुमार, निखिल राज, तुषार मांडवी, अंशु यादव, ऋतिक ताम्रकार, आदि जैन, शुभम देवांगन, भूपेंद्र यादव, रितेश सोनकर, स्वाधीन कुमार, डोमन धनकर और चंदू सहित बड़ी संख्या में हिन्दू युवा मंच के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *