राजनांदगांव, नगर की ड्यूज बॉल खिलाड़ी अंकिता वर्मा ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए साउथ एशियन चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। ड्यूज बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा अलगप्पा यूनिवर्सिटी कराई कौड़ी तमिलनाडु में आयोजित साउथ एशियन ड्यूज बॉल चैंपियनशिप के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराकर उक्त उपलब्धि प्राप्त की। इस प्रतियोगिता में भारत के अलावा मालद्वीवए श्रीलंकाए बांग्लादेशए अफगानिस्तान और नेपाल की टीमों ने भाग लिया था। उल्लेखनीय है कि उक्त प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ से एकमात्र खिलाड़ी राजनांदगांव की अंकिता वर्मा का चयन भारतीय टीम में हुआ था।

जिसका कैंप 11 अगस्त से 16 अगस्त तक तमिलनाडु में आयोजित हुआ। इसके पश्चात् 17 अगस्त से 19 अगस्त तक उक्त चैंपियनशिप आयोजित हुई। भारतीय टीम ने अन्य सभी प्रतिद्वंदी देशों को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर चैंपियन बनी। अंकिता ने टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए शानदार प्रदर्शन किया। अंकिता के कोच जयेश मुदलियार ने बताया कि वे सभी खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का निरंतर प्रयास करते रहते हैं।

अंकिता की यह उपलब्धि उनके लिए बहुत ही खुशी ओर गर्व की बात है। उन्होंने आगे बताया कि अंकिता के पिता मंजीत वर्मा और माता सुनीता वर्मा हमेशा ही अपनी बेटी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहते हैं जिसकी बदौलत आज उनकी बेटी ने देश एवं अपने शहर का नाम रोशन किया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *