– जैव विविधता के महत्व और उसके संरक्षण के प्रति किया गया जागरूक

राजनांदगांव। अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर वन चेतना केंद्र मनगटा में जैव विविधता के महत्व और उसके संरक्षण के प्रति जन जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञों ने जैव विविधता के पहलुओं पर बहुमूल्य जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान राजनांदगांव जिले की स्थानीय जैव विविधता को दर्शाती फोटो गैलरी लगायी गयी। जैव विविधता और पर्यावरण के संरक्षण के साथ-साथ राजनांदगांव की प्राकृतिक संपन्नता को बनाए रखने के लिए वन विभाग और समाज की संयुक्त भागीदारी के महत्व पर भी विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ताओं में विवेक शुक्ला, प्रतीक ठाकुर, राजेंद्र मिश्रा, एमएल नायक और सुबोध पांडे ने जैव विविधता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष किरण साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू , प्रशांत कोड़ापे, सदस्य सचिव छत्तीसगढ़ राज्य जैव विविधता बोर्ड राजेश चंदेल, संयुक्त सीईओ राज्य कैम्पा अमिताभ बाजपेयी एवं वनमंडलाधिकारी खैरागढ़ पंकज राजपूत, वनमंडलाधिकारी राजनांदगांव आयुष जैन, वनमंडलाधिकारी मोहला दिनेश पटेल, वनमंडलाधिकारी दुर्ग दीपेश कपिल और प्रशिक्षु भावसे अभिषेक अग्रवाल, वृत्त के विभिन्न वन मंडलों के उपवनमण्डलाधिकारी, परिक्षेत्र अधिकारी, मैदानी अमला, जैव विविधता प्रबंधन समिति के सदस्य  सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *