राजनांदगांव| जिले में गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया। इससे दिन में तेज धूप की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन में तापमान में 3 डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया​ कि चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के साथ द्रोणिका भी विस्तारित है। इसके असर में अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने लगी है। हालांकि न्यूनतम तापमान में वृद्धि काफी धीमी रहेगी। मौजूदा मौसमी तंत्र से मार्च के पहले पखवाड़े में ही अधिकतम तापमान का स्तर 40 डिग्री के पार जाने का अनुमान है, इससे गर्मी और बढ़ेगी। गर्म हवा चलने का भी अनुमान है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *