राजनांदगांव आईबी ग्रुप देश में कृषि व्यवसाय करने वाला एक ऐसा समूह है जिसने यूनिसेफ के साथ मिलकर पर्यावरण और जलवायु संरक्षण के लिए शुरू किए गए अभियान मिशन लाइफ का हिस्सा बनने वाला है। इसी पहल के अंतर्गत गत दिनों अजीज पब्लिक स्कूल इसकी शुरुआत करने वाला देश का पहला लाइफ स्कूल बना है। इस कार्यक्रम में यूनिसेफ के अधिकारी, निदेशक तनाज अजीज, डॉ.पॉलोमी बनर्जी, प्राचार्य ठाकुर, अंजनी और स्कूल के करीब 300 छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। आईबी ग्रुप की एचआर निदेशक तनाज अजीज ने संबोधित करते हुए कहा कि ग्रुप अपने अभियान पहल के तहत शाला परिसर में पर्यावरण के अनुकूल वातावरण को बढ़ावा देने और एपीएस विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण से संबंधित अच्छी आदतें पैदा करन की पहल का नेतृत्व कर रहा है। हमारा लक्ष्य शिक्षा के लिए स्थायी दृष्टिकोण को बढ़ावा देते हुए 2024 तक एपीएस की सभी आठ शाखाओं का लाइफ स्कूल के रूप में परिवर्तित करना है। इसके लिए स्कूल के द्वारा ऊर्जा संरक्षण, जल स्थिरता, पर्यावरण पर एकल प्लास्टिक का प्रभाव, स्थायी खाद्य प्रणाली, अपशिष्ट में कमी, स्वस्थ जीवन शैली और ई-कचरा प्रबंधन पर फोकस किया जाएगा। प्राचार्य सचिन सिंह ठाकुर ने आभार जताते हुए कहा कि जलवायु संरक्षण में यह अपने आप में एक नया उदाहरण होगा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *