राजनांदगांव , वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर शत प्रतिशत वसूली के लिए नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने लंबे समय से करों का भुगतान नहीं करने वाले 1 लाख रुपए से ऊपर के बड़े बकायादारों की सूची जारी कर नगर पालिक निगम अधिनियम की धारा 173 के अंतर्गत बिल प्रेषित करने के निर्देश दिए थे।

निर्देश के परिपालन में राजस्व विभाग द्वारा धारा 173 के तहत बिल प्रेषित किया गया, किन्तु करदाताओं द्वारा करों का भुगतान नहीं करने पर 15 दिवस उपरांत अधिनियम की धारा 174 के अधीन मांग की सूचना पत्र 61 करदाताओं को प्रेषित किया गया। जिनके द्वारा बकाया करों का भुगतान नहीं करने पर कुर्की की कार्रवाई की जावेगी।

पूर्व में भी इन्हें अनेक बार करों का भुगतान करने समझाईश देने के साथ-साथ पत्र भी दिया गया था। निगम आयुक्त ने बताया कि बकाया करों का भुगतान न करने वाले बड़े बकायादारों की कुर्की के लिए सूची जारी कर दी गई है। जल्द से जल्द इनसे राजस्व वसूली करने कहा गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *