अमृत मिशन प्रोजेक्ट में सामने आ रही शिकायतों पर अब निगम प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है। आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने अमृत प्रोजेक्ट के अफसरों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने शिकायतों के तत्काल निराकरण करते हुए हर हिस्से में सप्लाई दुरुस्त करने कहा।अमृत प्रोजेक्ट का 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इसके बाद भी कई इलाकों में कमजोर सप्लाई की शिकायतें हैं। नई पाइप लाइन में सबसे अधिक शिकायतें आ रही है। वहीं कुछ जगहों पर टंकी भी नहीं भर पा रही है। इससे लोगों को जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल पा रहा है। जिसे लेकर आयुक्त ने गंभीरता बरतने कहा।अमृत मिशन के अफसरों को पार्षदों से संपर्क करने कहा गया है। पार्षदों ने जिन हिस्सों में समस्या की जानकारी दी है, वहां पहुंचकर तत्काल समस्या का निराकरण करने कहा है। इसके अलावा शेष बचे कामों में भी तेजी लाने की हिदायत आयुक्त ने दी है। बता दें कि अमृत प्रोजेक्ट से जुड़ी समस्‍याओं को लेकर भास्कर ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी, जिसके बाद निगम अमले ने गंभीरता दिखाई। अब वार्डों में आ रही दिक्कतों की जांच शुरू की जा रही है जिसमें सुधार किया जाएगा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *