राजनांदगांव अयोध्या में रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पहले गांव-गांव में आयोजन की शुरुआत हुई है। इसके तहत शहर में अयोध्या से पहुंचे 108 कलशों के साथ शोभयात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए और श्रीरामधुन पर जमकर थिरकते रहे। शोभायात्रा शहर के प्रमुख हिस्सों से होकर निकली।
