खैरागढ़  अवैध कबाड़ से भरी दो वाहनों को परिवहन के दौरान पुलिस ने जप्त किया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने ट्रक एमएच 40 सीडी4563 एवं एक पिकअप सीजी 07 सीए 7777 की जांच की। दोनो वाहनों में भरे कबाड़ का कोई दस्तावेज चालक नही दिखा पाए। ट्रक में 5 टन अवैध कबाड़ कीमत 70 हजार रू जबकि पिकअप में भी 5 टन से अधिक कबाड़ कीमत 90 हजार रू भरा मिला।

कबाड़ में सायकल सामाग्री, ड्रम लोहे की राड और सामान, तेल टीन सहित अन्य सामानों के संबंध में चालकों श्यामकांत पांडे और हीरासिंह मार्कण्डेय से कोई दस्तावेज और कागजात नही मिले। पिकअप में भरे सामान पर चालक साबिर मेमन और परिचालक जयप्रकाश सिंह भी कोई वैध दस्तावेज नही दिखा पाए। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर ही दोनों वाहन ट्रक और पीकप सहित कबाड़ी समान कुल वजनी 9950 किलोग्राम कीमती कुल 1, 60000 रुपये को जप्त किया गया।.श्याम कांत पाण्डेय 62 साल कृष्णा नगर थाना नंदनवन नागपुर हीरा सिंह मारकण्डे 34 साल जुरलाखुर्द थाना घुमका साबिर मेमन 29 साल दाऊचौरा खैरागढ़ जयप्रकाश सिंह 55 साल पारडी नागपुर के विरूद्ध धारा 35 (1) (ई ) 303 (2), 3(5) के तहत कार्रवाई की गई है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *