राजनांदगांव| कोहका थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने धान के अवैध परिवहन पर कार्रवाई करते हुए 200 क्विंटल धान से भरे ट्रक को जब्त किया है। 500 बोरियों में धान को रखा गया था। थाना कोहका क्षेत्र अंतर्गत अवैध रूप से धान परिवहन करते 26 दिसंबर को सूचना मिली। ग्राम पौनी थाना धनोरा जिला गढ़चिरौली से हिंद ट्रेडर्स धमतरी जा रहे ट्रक सीजी 08 एडब्लू-5211 को रोककर पूछताछ किया गया। जिसमें अवैध धान का परिवहन किया जा रहा था। इसकी सूचना खाद्य विभाग को दी गई। विभाग व कोहका पुलिस की टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर ट्रक में 500 बोरा में 200 क्विंटल धान कीमती साढ़े 5 लाख रुपए को जब्त किया गया। फिलहाल गाड़ी व धान को कोहका थाने में सुरक्षार्थ रखा गया है।
राजनांदगांव , दक्षिण पश्चिम मानसून अगले चार दिन में छग पहुंच जाएगा। 8 जून तक…
राजनांदगांव | शहर के ओवरब्रिज पर वाहनों में अचानक खराबी आने की घटनाओं के कारण…
रायपुर । उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने रविवार को राजभवन स्थित लोक…
राजनांदगांव | हाल ही में आए तेज अंधड़ के दौरान खैरागढ़ रोड स्थित चिखली क्षेत्र…
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित…
अंबागढ़ चौकी , अधोसंरचना मद से नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में कराए जा रहे…