राजनांदगांव | शहर से लगे ग्राम मोहड़ में अवैध रेत खनन में गोलीकांड मामले में पुलिस एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी कृष्णा उर्फ गोली गुर्जर को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर के राजनांदगांव लेकर आई है. आरोपी के कब्जे से देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. आरोपी आदतन बदमाश है, उसके खिलाफ पहले भी अपराध दर्ज किए गए हैं. अबतक इस मामले में 8 लोगों की गिरफ्तारी हुई है.

11 जून 2025 को रात्रि 07:00 से 07:30 बजे के बीच ग्राम मोहड नदी में अवैध तरीके से रेत निकालने के लिए रैम्प निर्माण के लिए जेसीबी चालक पहुॅचा था. जिसे रोकने के लिए कुछ ग्रामीण घटना स्थल पर पहुचे जहां कार में सवार 7-8 लोग उतर कर ग्रामीणों से मारपीट करते हुए फायरिंग किये है कि रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर मे अपराध क्रमांक 257/2025 धारा 109(2), 191(2), 191(3), 190, 296, 115(2), 351(2) बीएनएस  25, 27 आर्मस एक्ट एवं मायनिंग एक्ट की धारा 21 कायम कर विवेचना मे लिया गया है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार, थाना प्रभारी घुमका बसंत बघेल, सायबर सेल उप निरीक्षक कैलाश मरई एवं ओ.पी. चिखली प्रभारी उमेश बघेल की संयुक्त 05 टीम गठित कर आरोपी पतासाजी एवं उनकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग जगह इनके विभिन्न ठिकाने उत्तर प्रदेश झॉसी, नागपुर, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, भिण्ड, मुरैना आदि जगहों पर दबिश दे रही थी.

प्रकरण के विवेचना के दौरान प्रकरण के अन्य फरार आरोपी की पतासाजी गठित टीम द्वारा की जा रही थी कि घटना में संलिप्त आरोपी कृष्णा उर्फ गोलू गुर्जर उर्फ गोलू दनगस पिता हरेन्द्र गुर्जर उम्र 24 साल निवासी डी.डी.नगर शताब्दीपुरम थाना महराजपुर जिला ग्वालियर म.प्र. को ग्वालियर से हिरासत में लेकर राजनांदगांव लाया गया. आरोपी से सख्ती से पूछताछ करने पर जुर्म कारित करना स्वीकार किया एवं आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक नग देशी कट्टा एवं 01 नग जिंदा कारतूत तथा महिन्द्रा एक्स. यू. व्ही. 300- क्रमांक एम.पी. 33/सी/9084 जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया.

प्रकरण के आरोपी कृष्णा उर्फ गोलू गुर्जर उर्फ गोलू दनगस पिता हरेन्द्र गुर्जर उम्र 24 साल निवासी डी.डी.नगर शताब्दीपुरम थाना महराजपुर जिला ग्वालियर म.प्र. आदतन बदमाश प्रवृत्ति का है, जिसके विरूद्व मध्यप्रदेश भी मेंअपराध पंजीबद्व है. मामले से संबंधित संजय सिंह बघेल व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग टीम गठित कर सरगर्मी से पता तलाश किया जा रहा है |

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *