राजनांदगांव. बसंतपुर पुलिस ने शनिवार को अवैध शराब कारोबारियों और असामाजिक तत्वों पर बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ओमप्रकाश ठाकुर पिता फेरू राम (45 वर्ष), निवासी गौरीनगर, चौकी चिखली को गिरतार किया। आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी शराब (5.400 बल्क लीटर, कीमत 2,400 रुपए) और घटना में प्रयुक्त स्कूटी (क्रमांक सीजी-08 एजेड-9881) जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।

इधर डोंगरगांव पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को रंगेहाथ पकड़ा है। आरोपी प्रीतम राजपूत पिता दर्शन राजपूत (38 वर्ष), निवासी सिनेमा लाइन डोंगरगांव को गिरतार किया।कब्जे से 32 पौवा रोमियो और शोले देशी शराब (कीमत 2,560 रुपए), शराब बिक्री की राशि 2 हजार रुपए एवं एक मोपेड (कीमत 50 हजार रुपए) सहित कुल 29 हजार 500 रुपए का माल जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

वहीं गैंदाटोला पुलिस ने शनिवार को अवैध शराब तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरतार कर कार्रवाई की है। आरोपी महाराष्ट्र राज्य से देशी शराब की तस्करी कर क्षेत्र में बिक्री करता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 नग देशी शराब तथा 800 रुपए नकद बिक्री रकम जब्त की है।

पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लुड़काबोढ़ के पास एक व्यक्ति अवैध शराब बिक्री कर रहा है। इस पर टीम ने दुर्रेबंजारी चौक, ग्राम मेटेपार के पास घेराबंदी कर आरोपी राधेलाल सलामे पिता चैतराम सलामे (45 वर्ष), निवासी ग्राम लुड़काबोढ़, थाना गैंदाटोला को पकड़ा। आरोपी के खिलाफ धारा 34(1)(ख) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *