राजनांदगांव | पेंड्री में मौजूद आईएचएसडीपी कालोनी में सफाई का अभाव है। यहां रहने वाले परिवार गंदगी से जूझ रहे हैं। नियमित रुप से कचरा कलेक्शन तक नहीं हो रहा है। जिसकी वजह से पूरी कालोनी में गंदगी पसरती जा रही है। न​ालियां भी गंदगी से भरी पड़ी है। कालोनी के लोगों ने इसकी शिकायत भी निगम में की है। इसके बाद भी सुधार नहीं हो रहा है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *