राजनांदगांव , प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने जिला अस्पताल में हुए लाखों के आयुष्मान प्रोत्साहन राशि वितरण में भेद भाव का आरोप लगाया है। उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. महेन्द्र प्रसाद को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
जिलाध्यक्ष लभेश पगारे, प्रभारी मेट्रन अंजली गार्डिया, शशि सोना, माया, सुभाषिनी, चंद्रिका साहू, प्रज्वल रामटेके सहित योगेश बांबोडे व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। साल 2022 से 2025 तक आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के नोडल डॉ. विभुत नायक रही हैं जो अभी बिना इस योजना का प्रभार दिए अध्ययन अवकाश पर चली गई है। संघ ने मामले की जांच करने की मांग की है।
