डोंगरगढ़ | विकासखंड के ग्राम कन्हारगांव जो कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र के नाम से जाना जाता था। इसी गांव से गंगाधर साहू का कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम में चयन हुआ था और फिल्मी जगत के अमिताभ बच्चन के हाथों उन्हें सम्मान मिला था। अब ग्राम कन्हारगांव के ही प्राथमिक शाला स्कूल में पढ़ने वाले छात्र आर्यन सिन्हा पिता कुलेश्वर सिन्हा का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ के लिए हुआ है।
