राजनांदगांव | दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा नागपुर मंडल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-शालीमार- इतवारी के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रख उनकी सुविधा के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। 08865 इतवारी से शालीमार 2 अप्रैल से 25 जून प्रति गुरुवार को चलेगी।
इतवारी स्टेशन से 17:10 बजे रवाना होकर डोंगरगढ़ आगमन 20:08 बजे, राजनांदगांव आगमन 20:35 बजे होगा। शालीमार 14:00 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार विपरीत दिशा से गाड़ी संख्या 08866 शालीमार से नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से 3 अप्रैल से 26 जून प्रति शुक्रवार को चलेगी।
