राजनांदगांव/खैरागढ़ |  पुलिस ने शहर में सोशल मीडिया में वायरल हुई खबर के बाद आरोपी की तलाश शुरू की । शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के सामान, गहने और नकदी रकम पार करने वाले आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है।जिसमें अज्ञात आरोपी द्वारा अस्पतालो में भर्ती मरीजो से परिचय बनाकर रात में उनके सामानो की चोरी करने का मामला सामने आया था।

किसी निजी अस्पताल से आरोपी के वीडियो फुटेज मिलने के बाद पुलिस मामले को गंभीरता से जांच करने जुट गई थी। वीडियों में आरोपी द्वारा एक महिला मरीज के पर्स और 15 हजार नगदी चोरी करने की शिकायत सामने आई थी।

थाना ़ में अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी दलेश्वर वर्मा 41 वर्ष निवासी डूंडा थाना खैरागढ़ को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से चोरी का पर्स एवं नगद रकम बरामद किया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर् गिरतार कर न्यायालय में पेश किया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *