– उर्मिला ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
– समाधान शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रति बड़ी संख्या में जनमानस में दिखा रूझान

राजनांदगांव । सुशासन तिहार अंतर्गत जनपद पंचायत राजनांदगांव के ग्राम पंचायत सुकुलदैहान में आयोजित समाधान शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही उर्मिला वैष्णव ने आवास की चाबी मिलने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि पहले वे अपने पैतृक कच्चे मकान में निवास करते थे और उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, इसलिए अपना पक्का आवास नहीं बना पा रहे थे। उनके पास कृषि भूमि भी नहीं है। उर्मिला वैष्णव ने बताया कि बारिश के दिनों में कच्चे आवास में निवास करना कठिन हो रहा था। उन्होंने बताया कि पक्के आवास का मिलना उनके लिए सपने के सच होने के समान है। उर्मिला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने बताया कि उन्हें शासन की महतारी वंदन योजना का भी लाभ मिल रहा है। इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए ग्राम बम्हनी के नरेन्द्र सोनी एवं उर्मिला देवांगन को नवीन आवास के लिए स्वीकृति मिली। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनका अब स्वयं का पक्का आवास बन सकेगा। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब एवं जरूरतमंद के लिए एक उम्मीद की तरह है, जिससे उनके पक्के आवास का सपना पूरा हो रहा है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में इस योजना से जनसामान्य के जीवन स्तर में महत्वपूर्ण परिवर्तन आ रहे हैं। सुशासन तिहार के समाधान शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रति बड़ी संख्या में जनमानस का रूझान दिखाई दिया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *