राजनांदगांव/उपरवाह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-भारतीय कृषि अनुसंधान प्रबंध अकादमी हैदराबाद के प्रायोजन में कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव व राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान, रायपुर के द्वारा 21 मार्च को ग्राम केकतीटोला जिला-मोहला-मानपुर-अं बागढ़ चौकी में कृषि उद्यमिता विकास विषय पर एक दिवसीय कृषक सम्मेलन का आयोजन किया।

यह कार्यक्रम एनएएसएफ परियोजना के अंतर्गत डॉ. पी मूवेन्थन परियोजना अन्वेषक रायपुर के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें मुख्य अतिथि विज्ञान इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष डॉ. दीपक चंद्राकर, कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक व प्रमुख डॉ. गुंजन झा, जितेन्द्र मेश्राम कार्यक्रम सहायक के साथ-साथ 60 प्रगतिशील किसान उपस्थित थे। सम्मेलन के अंतर्गत किसानों को कृषि उद्यमिता से संबंधित जैसे एकिकृत फसल मॉडल, सुअर पालन, मधुमक्खी पालन व दलहनी फसलों के बीज उत्पादन संबंधित जानकारी प्रदान की गई।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *