० छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा महिला विंग और पद्मावत महिला कल्याण समिति का आयोजन
० महिला दिवस के अवसर पर अलग-अलग क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा बनवाने वाली महिलाओं का होगा सम्मान

राजनांदगांव। समाज से लोहा लेकर अपनी प्रतिभा के दम पर अपनी पहचान बनाने वाली महिलाओं को एक ही मंच पर छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा और पद्मावत महिला कल्याण समिति सम्मानित करने जा रही है, जहां पर समाज के अलग-अलग क्षेत्र में सामाजिक हितों और उद्देश्यों को लेकर काम करने वाली महिलाओं का सम्मान किया जाएगा, इनमें वे महिलाएं शामिल है, जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्र में सामाजिक दायित्व को बखूबी निभाया है। महिला दिवस के अवसर पर महाराणा के प्रताप भवन में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं का सम्मान किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा महिला विंग और पद्मावत महिला कल्याण समिति के संयुक्त तत्वाधान में 22 मार्च को महिला दिवस का आयोजन किया जा रहा है, जहां पर समाज के अलग-अलग क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा, इनमें वे महिलाएं शामिल हो रही है, जिन्होंने अपने सामाजिक दायित्व को बखूबी निभाते हुए समाज को एक नई दिशा देने का काम किया है। आयोजन में ऐसे ही महिलाओं को चिन्हित करते हुए उन्हें एक मंच पर सम्मानित किए जाने का फैसला लिया है। 22 मार्च को होने वाले महिला दिवस के आयोजन में इन महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में शामिल होंगी पद्मश्री फुलबासन यादव

आयोजन की जानकारी देते हुए पद्मावत महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष सुषमा सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग महापौर अलका बाघमार उपस्थित रहेंगे। वहीं महिला सशक्तिकरण के लिए जाने जाने वाली पद्मश्री फुलबासन यादव भी कार्यक्रम में मौजूद रहेगी, इनके अलावा कार्यक्रम में वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव उपाध्यक्ष किरण साहू सहित पूर्व महापौर हेमा देशमुख भी मौजूद रहेंगी।

सम्मानित होंगी प्रतिभाएं

कार्यक्रम में 80 एकड़ में नई तकनीक से खेती करने वाली ड्रोन दीदी के रूप में मशहूर शांति विश्वकर्मा और महिलाओं को निःशुल्क पद वितरण करने वाली फैट वूमेन कविता निषाद का सम्मान किया जाएगा। इसके अलावा विकलांग होते हुए भी जरूरतमंदों की मदद करने वाली ममता चंद्रवंशी और पूर्णिमा साहू का भी सम्मान किया जाएगा। वहीं नक्सली क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त करने सिलाई बुनाई की ट्रेनिंग देने वाली पुन्या सिन्हा, एलिजा, सुनीता पोर्ते, साधना संगीता, लक्ष्मी गंधर्व, तरुण साहू सहित अन्य महिलाओं का सम्मान किया जाना है। सम्मान की इस श्रृंखला में लोक संस्कृति का परचम पूरे विश्व में लहराने वाली पूनम विराट को भी सम्मानित किया जाएगा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *