राजनांदगांव | एबीस ग्रुप पोल्ट्री जगत के साथ ही प्रोटीन उत्पादकता के साथ मक्का एवं बाजरे का सबसे बड़ा खरीदार है। देश की सबसे बड़ी पोल्ट्री इंटीग्रेशन कंपनी एबीस एवं आईबी ग्रुप को 27 एवं 28 मार्च को गुड़गांव में वाइस द्वारा आयोजित मेज़ एंड मिलेट्स समिट के दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में सम्मानित किया गया। ग्रुप को सम्मानित किए जाने पर एबीस ग्रुप के एमडी बहादुर अली ने कंपनी की पूरी टीम की सरहाना की। जहां उन्हें पोल्ट्री उद्योग में सबसे बड़ा मक्का और बाजरा खरीदार अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। गांव-गांव में खेती के आधुनिक विधि के द्वारा मक्का और बाजरे की खेती करना किसानों को सिखाया जा रहा है। जिसके कारण गांव के किसान उन्नत कृषि कर समृद्ध हो रहे हैं।आईबी ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट (एनर्जी और ग्रेन परचेस) अर्पित जैन ने एबीस एक्सपोर्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से यह पुरस्कार प्राप्त किया। यह पुरस्कार पतंजलि समूह के सीईओ संजीव अस्थाना और एशियन पाम ऑयल एलायंस के अध्यक्ष और रेणुका शुगर्स लिमिटेड के कार्यकारी अध्यक्ष अतुल चतुर्वेदी द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *