राजनांदगांव पेंड्री स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सामने से प्रशासन ने बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया। एमसीएच में मुख्य रास्ते पर भव्य स्वागत द्वार और गार्ड रूम बनेगा जहां 24 घंटे सुरक्षा गार्ड तैनात रहेंगे। मरीज एवं परिजनों के अलावा उचित और पर्याप्त कारण नहीं होने पर अन्य लोगों को अस्पताल में एंट्री नहीं दी जाएगी। भविष्य में अस्पताल के सामने दोबारा अतिक्रमण नहीं होगा। इस बार अस्पताल प्रबंधन यहीं प्लानिंग की है। अतिक्रमण हटने के बाद स्वागत द्वार एवं गार्ड रूम का काम शुरू होगा। स्वास्थ्य सचिव ने पूर्व में कब्जा हटाने निगम को निर्देशित किया था। तत्कालीन आयुक्त ने यहां से कब्जा हटवाया। लेकिन कुछ दिन के बाद फिर से अतिक्रमण हो गया। एमसीएच की बाउंड्री से सट कर झोपड़ीनुमा दुकान एवं बिजली का अवैध कनेक्शन लेकर दुकानदारी चल रही थी। हालही में कलेक्टर डोमन सिंह ने अस्पताल का निरीक्षण किया था उन्होंने कब्जा हटाने निर्देश दिए थे। जिला प्रशासन ने पहले भी यहां से अतिक्रमण हटाया था। लेकिन एमसीएच प्रबंधन का उदासीन रवैया होने के कारण बाउंड्रीवॉल से सट कर कुछ माह में दुकानें सज जाती हैं। यहां अतिक्रमण रोकना जरूरी है ताकि तोड़फोड़ की नौबत फिर न आए। महिलाओं को आवाजाही करने में नहीं होगी परेशानी अस्पताल के मेन गेट पर कुछ माह पहले शाम 4 बजे चाकूबाजी की घटना हुई थी। अस्पताल भवन से नेशनल हाईवे के बीच रास्ते में शाम के बाद सन्नाटा होने के कारण डॉक्टर्स, स्टाफ नर्सेज अन्य महिला स्टाफ, नर्सिंग की छात्राओं एवं अस्पताल आने जाने वाली महिलाओं से छेड़खानी एवं लूट जैसी घटना की हमेशा आशंका बनी रहती है। पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके है। अस्पताल में निजी एंबुलेंस चालकों की मनमानी एवं निजी अस्पताल के दलालों की घुसपैठ ज्यादा होने की शिकायतें भी सामने आ रही है। पुलिस, राजस्व और निगम के अफसरों की टीम ने शनिवार को एमसीएच के सामने से अतिक्रमण को हटा दिया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *