राजनांदगांव । लोक शिक्षण संचालनालय, रायपुर द्वारा ऑनलाईन आरटीई के माध्यम से नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 अंतर्गत 2026-27 के लिए प्रवेश के कार्यवाही के संबंध में समय-सारणी जारी की गई। जिसके अनुसार आगामी शिक्षा सत्र 2026-27 का कार्य किया जाना है। जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल ने बताया कि लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी समय-सारणी अनुसार सत्र 2026-27 में दो चरणों कार्य किया जाएगा। पहला चरण में 1 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक स्कूल प्रोफाईल अपडेट कार्य किया जाएगा। नोडल प्राचार्य , डीईओ द्वारा सत्यापन (सीट प्रकटीकरण) 1 जनवरी 2026 से 7 फरवरी 2026, छात्र पंजीयन 16 फरवरी 2026 से 31 मार्च 2026 तक, नोडल वेरिफिकेशन 16 फरवरी 2026 से 31 मार्च 2026 तक, लॉटरी एवं आबंटन 13 अप्रैल 2026 से 17 अप्रैल 2026 तक, स्कूल दाखिला 1 मई 2026 से 30 मई 2026 तक, वर्ष 2025-26 की शुल्क प्रतिपूर्ति का सत्यापन कार्य 25 मई 2026 से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। द्वितीय चरण में 8 जून 2026 से 20 जून 2026 तक न्यू स्कूल रजिस्ट्रेशन का कार्य किया जाएगा। नोडल प्राचार्य, डीईओ द्वारा सत्यापन (सीट प्रकटीकरण) 8 जून 2026 से 25 जून 2026 तक, छात्र पंजीयन 1 जुलाई 2026 से 11 जुलाई 2026 तक, नोडल वेरीफिकेशन 1 जुलाई 2026 से 15 जुलाई 2026 तक, लॉटरी एवं आबंटन 27 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक, स्कूल दाखिला 3 अगस्त 2026 से 17 अगस्त 2026 निर्धारित किया गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *