राजनांदगांव : जिला अस्पताल में बना नया ऑपरेशन थिएटर 18 मार्च को शुरू किया गया है। पांच दिनों में यहां 25 से ज्यादा सिजेरियन ऑपरेशन किए गए वहीं एक भी केस मेडिकल कॉलेज रिफर नहीं करना पड़ा। अब यहां प्रसव कराने लंबी वेटिंग नहीं रहेगी। तीसरी बार मेडिकल कॉलेज के बायो लैब से कल्चर रिपोर्ट सामान्य आने पर इसे शुरू किया। सिजेरियन प्रसव और इमरजेंसी प्रसूती सेवा मिलने लगी है।

समय में इलाज और मातृ- शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी। भू-तल में पुराने मेजर ऑपरेशन थियेटर का रिनोवेशन कर इसे शुरू किया गया है। नया ऑपरेशन थियेटर शुरू होने से गर्भवती और उच्च जोखिम वाली प्रसूताओं को अब समय पर सुरक्षित और बेहतर इलाज मिल रहा है। ऑपरेशन थियेटर में सिजेरियन प्रसव सहित प्रसूति से संबंधित आपातकालीन सेवाएं मिल रही है। उन प्रसूता महिलाओं को विशेष लाभ मिल रहा जिन्हें तत्काल शल्य चिकित्सा की जरूरत होती है।

सिजेरियन डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा की आईसीसीयू में निगरानी: सिविल सर्जन डॉ. महेन्द्र प्रसाद ने बताया पुरानी जर्जर ओटी को तोड़ कर साढ़े तीन रुपए की लागत से बनी नई ओटी शुरू की जा चुकी है। अब 2 नई मिला कर ओटी की कुल संख्या 3 है। हाई रिस्क वाली प्रसूताओं और नवजातों को बेहतर इलाज देने यहां तीन बेड का आईसीसीयू तैयार है। सिजेरियन डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा को यहीं निगरानी में रखेंगे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *