राजनांदगांव : शहर के कन्हारपुरी वार्ड क्रमांक 34 में बीते रात को कुछ अज्ञात चोरों ने दुकानों का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। वार्ड पार्षद महेश साहू ने आज कोतवाली थाना पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन लेकर थाना प्रभारी से मिले। जिस पर थाना प्रभारी ने जांच का आदेश दिया है। श्री साहू ने बताया कि रितेश साहू पिता टहल दास साहू निवासी कन्हारपुरी वार्ड क्रमांक 34 का रहने वाला है। जो की कन्हारपुरी तिरंगा चौक में दुकान साहू कंप्यूटर के नाम से चलता है। बीते रात्री 7:30 बजे दुकान बंद करके घर गया तथा आज सुबह दुकान खोलने आया तो देखा दुकान का ताला टूटा हुआ था। दुकान में रखे समाग्रीयों चश्मा, गिफ्ट तथा गल्ला टूटा हुआ था। जिसमे रखा हुआ नगद 5000 रुपये गायब है। साथ ही दुकान में रखें फर्नीचर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था।
इसके अलावा वहीं मगेज साहू पिता गिरधर साहू निवासी कन्हारपुरी मुक्तिधाम के पास चाय-होटल का टुकान चलाता है। आज सुबह 5:30 बजे दुकान खोलने आया तो ताला टूटा हुया था। दुकान में सामग्री सिगरेट, बीड़ी व गल्ले में रखे 3500 रुपये नगद नगद हो गया। साथ ही और भी कुछ दुकानों का ताला अज्ञात चोरों के द्वारा तोड़ने का प्रयास किया गया लेकिन उसमें असफल रहा। इस तरह की घटना वार्ड में होने से वार्ड पार्षद ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग अज्ञात चोरों के खिलाफ की हैं।
कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन 05 जुलाई को आवेदन जमा करने…
जांजगीर-चांपा , कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले…
41 समाधान शिविरों में 1755 युवाओं को मिला लर्निंग लाइसेंस महासमुंद, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के…
गौरेला पेंड्रा मरवाही , सुशासन तिहार के अंतर्गत जिले में जन समस्या निवारण शिविर 10…
गौरेला पेंड्रा मरवाही, समाज कल्याण विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण के…
अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई : तीन चैन माउंटेन मशीन और एक हाईवा वाहन…