राजनांदगांव | तुमडीबोड़ के ग्राम बोदेला में सदगुरु कबीर सत्संग आयोजन समिति व समस्त ग्रामवासियों के द्वारा त्रि-दिवसीय सदगुरु कबीर सत्संग समारोह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन 27, 28 फरवरी व 1 मार्च को किया जा रहा है। प्रमुख उपदेशक के रूप में सद्गुरु की प्रकट भूमि लहरतारा काशी धर्म स्थान खरसिया से धर्माधिकारी सुधाकर दास शास्त्री साहेब पधार रहे हैं। तीन दिनों तक के अनुभव युक्त व्यवहारिक अमृत उपदेश को श्रवण करने का परम सौभाग्य प्राप्त होगा। पूज्यश्री के साथ संत गौतम दास, संत टुकेश्वर दास, संत अनुपम दास, संत रामचंद्र दास, संत दिनेश दास व संत विवेक दास भी कार्यक्रम में पधारेंगे। 1 मार्च को चौका आरती एवं भोजन भंडारा होगा ।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *