मिट्टी के रंग – बिरंगे कलश लोंगों को लुभा रहे

राजनांदगांव । शहर का बाजार करवा चौथ व्रत पर्व के पहले सजकर तैयार है। करवा चौथ दस अक्टूबर को है। बाजार में पूजन सामग्री और प्रसाधन के सामान खरीदने एक-दो दिन में सुहागिनों की भीड़ उमड़ सकती है।


पति के स्वरूप एवं दीर्घायु होने ,सुखमय वैवाहिक जीवन व अखंड सौभाग्य की कामना से सुहागिनों व्दारा यह व्रत कार्तिक बदी चौथ को रखने की परंपरा है। नगर सहित आसपास गांवों में करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं की संख्या हर साल बढ़ती जा रही है। इस पर्व में महिलाएं व्रत रख कर सोलह श्रृंगार करके पूजा करती हैं। चांद और पति को छन्नी के माध्यम से देखने के बाद ही व्रत तोड़ती हैं।

बाजार में विशेष रूप से गोल बाजार ,हंडी पसरा, जयस्तंभ चौक व जूनी हटारी में करवा चौथ से संबंधित पूजन सामग्री मिट्टी के रंग – बिरंगे सजे हुए कलश ,छन्नी आदि बड़ी तादाद में पंहुच गए हैं और ये लोंगों को लुभा भी रहे हैं। छिटपुर तौर से ग्राहकी शुरू हो गई हैं। इस पर्व को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *