– जिला व्हॉलीबॉल संघ को मिला छत्तीसगढ़ का प्रथम स्पाई मशीन
– खिलाड़ी बच्चों को हॉकी, तीरंदाजी, नेटबॉल, फुटबॉल, कराते, व्हॉलीबॉल, हैण्डबॉल, कबड्डी, खो-खो, भारोत्तोलन एवं एथलेटिक्स खेलों का दिया गया प्रशिक्षण
– 1206 खिलाडिय़ों ने प्रशिक्षण में लिया भाग
– प्रशिक्षकों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदाय कर किया गया सम्मानित

राजनांदगांव। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे एवं पुलिस अधीक्षत श्री मोहित गर्ग विशेष रूप से शामिल हुए। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कार्यक्रम को संबोधिक करते हुए कहा कि ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर खिलाडिय़ों के लिए लाभदायक साबित होगा। प्रशिक्षण से खिलाड़ी शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत होंगे। जिले के खिलाड़ी राज्य व देश का नाम रौशन करेंगे। पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग ने कहा कि ग्राऊंड में बड़ी संख्या में खिलाड़ी बच्चों को देखकर खुशी महसूस हो रही है। इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर के आयोजन बच्चों में खेल प्रतिभा का विकास होता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 233-7-1024x682.jpeg

इस दौरान खेल एवं युवा कल्याण विभाग राजनांदगांव के प्रयास से जिला व्हॉलीबॉल संघ को छत्तीसगढ़ की प्रथम स्पाई मशीन प्रदाय किया गया। इसके साथ ही खेलो इंडिया लघु सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आयुष साहू को द्वारा गोल कीपर कीट प्रदाय किया गया।
सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग ए एक्का ने बताया कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 1 से 21 मई 2025 तक ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें खेल प्रशिक्षकों, अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय व वरिष्ठ खिलाडिय़ों द्वारा शहर के विभिन्न खेल मैदानों में हॉकी, तीरंदाजी, नेटबॉल, फुटबॉल, कराते, व्हॉलीबॉल, हैण्डबॉल, कबड्डी, खो-खो, भारोत्तोलन एवं एथलेटिक्स खेलों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में 1206 खिलाडिय़ों ने प्रशिक्षण में भाग लिया।

इस अवसर पर जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव अशोक श्रीवास, दिग्विजय स्टेडियम के भारोत्तोलन कोच अजय लोहार, कराते कोच ममता नगर कमल पूजन, कराते कोच कस्तुरबा महिला मण्डल दुर्गेश साहू, खेलो इंडिया लघु केन्द्र हॉकी कोच अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम शकील अहमद, हॉकी कोच साई परमजीत सिंह, व्हॉलीबॉल कोच स्टेट स्कूल संध्या पदम, कबड्डी कोच कमला कॉलेज ललित साहू एवं हरिश साहू, नेटबॉल कोच अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम जानकी शरण कुशवाहा एवं श्रृषि मेश्राम, तिरंदाजी कोच अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राहूल साहू, फुटबॉल कोच बजरंगपुर नवागांव दरवेश कावड़े, फुटबॉल कोच विज्ञान महाविद्यालय किशोर माहेश्वरी, फुटबॉल कोच वाईडनियर स्कूल राजेश निर्मलकर, हैण्डबॉल कोच स्टेट स्कूल रजा कुरैशी, एथलेटिक्स कोच शंकरपुर शैलेन्द्र तिवारी, व्हॉलीबॉल संघ के संध्या पदम सहित अन्य प्रशिक्षकों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष छत्तीसगढ हॉकी संघ फिरोज अंसारी, अंतर्राष्ट्रीय व्हॉलीबॉल खिलाड़ी रेखा पदम, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे, खेल एवं युवा कल्याण विभाग से प्रेरणा राणे, आरती शेण्डे, कृष्णा यादव, प्रियंका चौरिया सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, प्रशिक्षक, खिलाड़ी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र तिवारी एवं समापन सामारोह का आभार प्रदर्शन अध्यक्ष हॉकी संघ फिरोज अंसारी द्वारा किया गया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *