राजनांदगांव । डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र हायर सेकंडरी स्कूल बसंतपुर के सभाकक्ष में कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने सोमवार को सभी प्राचार्य, संकुल समन्वयक, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक के कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि बच्चों के परीक्षा परिणाम को बेहतर करने के लिए सभी शिक्षक समर्पण एवं निष्ठा से कार्य करें। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज में जमीनी स्तर पर बच्चों के भविष्य को संवारने का कार्य करते है एवं चेंज मेकर हैं, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लेकर आते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के बेहतरीन परीक्षा परिणाम के लिए उन्हें सही मार्गदर्शन दें।

ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक भवन को पुस्तकालय के रूप में विकसित करें, ताकि बच्चों में पढ़ने की प्रवृत्ति का विकास हो। मस्तिष्क की रचनात्मकता के लिए यह जरूरी है कि बच्चों को निरंतर अध्ययन के साथ ही अभ्यास भी कराएं। उन्होंने कहा कि शीतकालीन अवकाश के दौरान बच्चों को गृह कार्य दें, ताकि पढ़ाई के लिए बच्चों की निरंतरता बनी रहे। उन्होंने कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में 60 प्रतिशत से कम प्रतिशत वाले स्कूलों की गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने शिक्षकों से कहा कि बच्चों को नशे की प्रवृत्ति तथा अपराध से दूर रहें। इसलिए उन्हें सही मार्गदर्शन दें तथा उन्हें सुरक्षित रखें। यही बच्चों देश के भविष्य है, जो आगे चलकर विभिन्न क्षेत्रों में देश को अपनी सेवाएं देंगे। शिक्षकों एवं अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

टेस्ट के माध्यम से पढ़ाई की मॉनिटरिंग करते रहें कलेक्टर यादव ने कहा कि बोर्ड की परीक्षा के लिए विशेष तौर पर बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें। टेस्ट के माध्यम से उनकी पढ़ाई की मॉनिटरिंग करते रहें। बच्चों की पढ़ाई में प्रगति दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने ऑनलाइन कक्षा एवं प्रश्न बैंक, कक्षा दसवीं व बारहवीं के लिए वर्ष 2025-26 का लक्ष्य वार कमजोर विषयों और 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की जानकारी तथा तैयारी की समीक्षा, अवकाश पोर्टल में लंबित आवेदनों की जानकारी, पेंशन प्रकरण की जानकारी, निर्माण कार्यों की समीक्षा, शाला अनुदान पर चर्चा की गई।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *