राजनांदगांव। भाजपा नेत्री व राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मती गीता घासी साहू  ने छत्तीसगढ़ में टीएस सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सिंहदेव को देवसुतनी के दिन उप मुख्यमंत्री बनाया गया। देवसुतनी मतलब कांग्रेस के जाने के दिन आ गए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं को भूपेश बघेल पर भरोसा नहीं है। जिसके चलते चुनाव के पूर्व सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री बनाकर आगे किया जा रहा है। जिससे यह स्पष्ट हो रहा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार के जानेका दिन आ गया है। विधानसभा चुनाव को मात्र 100 दिन का समय बाकी है। जिसमें कांग्रेस के द्वारा अपनी गुटबाजी को दबाने के लिए सिहदेव का सहारा लिया जा रहा है, लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता भूपेश बघेल के भ्रष्टाचार आतंक के राज्य से परेशान हैं। छत्तीसगढ़ में पुनः भाजपा की सरकार बनना तय है। भाजपा के द्वारा अभी लगातार गांव-गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं के द्वारा संभाग स्तर पर सभा ली जा रही है। जिसमें काफी संख्या में लोग जुट रहे हैं। जिससे कांग्रेस में खलबली मच गई है।श्री मती गीता साहू  ने कहा कांग्रेस का अब भूपेश बघेल से भरोसा उठ गया है। कांग्रेस हाईकमान को स्पष्ट दिखने लगा है कि छत्तीसगढ़ में भूपेश के चेहरे पर सरकार नहीं बन सकती। जिसके कारण यह नई रणनीति बनाई गई है, लेकिन इसका कोई लाभ कांग्रेस को नहीं मिलेगा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *