राजनांदगांव , ट्रेन में किन्नर बनकर यात्रियों से दबाव पूर्व वसूली और अभद्रता करने वाली 7 महिलाओं को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। मामले की शिकायत ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने रेल मदद हेल्पलाइन 139 में की थी। जिसके बाद राजनांदगांव आरपीएफ की टीम ने एक्शन लिया है।
आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक तरुणा साहू ने बताया कि ट्रेन संख्या 22846 में यात्रियों से अभद्रता करने और जबरन पैसे मांगने की शिकायत हुई। जिसकी सूचना मिलते ही ट्रेन के कोचों में जांच किया गया। जहां से 7 महिलाओं को हिरासत में लिया गया।
महिलाएं फर्जी ढंग से खुद को किन्नर बताकर ट्रेन में ऐसी हरकत कर रही थी। जिन पर रेलवे अधिनियम की धारा 145 एवं 137 के तहत कार्रवाई की गई है। आरपीएफ ने यात्रियों से अपील है कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, जबरन वसूली या असुविधा की सूचना तुरंत रेलवे हेल्पलाइन 139 (रेल मदद) पर दें।

