राजनांदगांव : किसान हितैषी सरकार ने किसानों से निभाया अपना वादाराजनांदगांव : किसान हितैषी सरकार ने किसानों से निभाया अपना वादाराजनांदगांव : किसान हितैषी सरकार ने किसानों से निभाया अपना वादा

– खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अब तक 23.48 लाख किसानों ने धान बिक्री की
– किसानों को किया गया 29597 करोड़ रूपए का भुगतान
– अगले तीन दिवस में किसानों को धान बिक्री के लिए 70000 से भी अधिक टोकन किए जाएंगे जारी
– प्रतिदिन 3 लाख मीट्रिक टन धान की हो रही खरीदी


राजनांदगांव । किसान हितैषी सरकार किसानों की धान खरीदी के लिए प्रतिबद्ध है। जहां सरकार अपना वादा पूरा कर रही है, वहीं किसानों ने भी अपना भरोसा जताया है। धान खरीदी को लेकर किसानों में हर्ष व्याप्त है। शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी महाभियान के तहत समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से धान खरीदी की जा रही है। राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अब तक 23.48 लाख किसानों ने धान बिक्री की है एवं 29597 करोड़ रूपए का भुगतान किसानों को किया गया है। किसानों के खाते में 48 घंटे के भीतर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचे गए धान का भुगतान हो रहा है। आगामी 3 दिवस में 1.5 लाख किसानों से धान खरीदी की जाएगी। किसानों को धान बिक्री के लिए 70000 से भी अधिक टोकन जारी किए जाएगे। इस तरह प्रतिदिन 22000 टोकन जारी किया जाएगा। राज्य में प्रतिदिन 3 लाख मीट्रिक टन की धान खरीदी की जा रही है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *